City

अचिंत्य को नोट्स बनाकर पढ़ाई करने से मदद मिली

गाजियाबाद, संवाददाता। गुरुकुल स्कूल के अचिंत्य त्यागी ने दसवीं कक्षा में 99.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। अचिंत्य ने ग्यारहवीं में गणित विषय के साथ कॉमर्स चुनी है। उन्होंने बताया कि शुरु से ही नोट्स बनाकर पढ़ाई की। इससे परीक्षा के समय बहुत मदद मिली, परीक्षा के समय उन्होंने केवल नोट्स से अभ्यास किया। अचिंत्य ने बताया कि वह दिन में लगभग चार घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में निरंतरता जरूरी है। दसवीं कक्षा में उन्होंने शुरु से ही तैयारी पूरी रखी। उन्होंने किसी विषय का अलग से ट्यूशन नहीं लिया, स्कूल से ही उन्हें बहुत मदद मिली। वह भविष्य में आईपीमैट के लिए तैयारी करेंगे। उनके पिता राहुल त्यागी आईटी कंपनी में कार्यरत हैं और माता कविता त्यागी गृहणी हैं।

-वंदना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *